IPO GMP, Latest IPO Grey Market Premium & Kostak Rates

You are currently viewing IPO GMP, Latest IPO Grey Market Premium & Kostak Rates

IPO GMP Today: ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल और इनफॉर्मल मार्केट है जहां किसी आईपीओ से पहले उस कंपनी के शेयरों में ट्रेड किया जाता है। आईपीओ की तारीख और मूल्य बैंड की घोषणा के बाद अनियमित बाजार में ग्रे मार्केट अनौपचारिक रूप से शुरू हो जाता है। जो लोग आईपीओ में निवेश करते है वो निवेश करने से पहले हमेशा मार्किट में आने वाले आईपीओ का जीएमपी (ग्रे मार्केट) चेक करते है। आपको बता दे की यह बाजार की स्थितियों, मांग और सदस्यता संख्या के अनुसार भिन्न हो सकता है।

Latest IPO GMP Today

आज हम इस पोस्ट में मार्केट में आने वाले सभी आईपीओ के नवीनतम ग्रे मार्केट रेट के बारे में जानेगे।

Stock / IPOIPO GMPIPO PriceListing GainDateType
Pine Labs₹6₹2212.71%7-11 NovMainboard
PhysicsWallah₹2₹1090.92%11-13 NovMainboard
Emmvee Photovoltaic₹2₹2172.30%11-13 NovMainboard
Tenneco Clean Air₹86₹39721.66%12-14 NovMainboard
Fujiyama Power₹-₹228-%13-17 NovMainboard
Capillary Technologies₹-₹577-%14-18 NovMainboard
Excelsoft Technologies₹-₹120-%19-21 NovMainboard
Vidya Wires₹-₹--%2025Mainboard
Clean Max Enviro₹-₹--%2025Mainboard
Finbud Financial₹11₹1427.74%6-10 NovSME
Curis Lifesciences₹8₹1286.25%7-11 NovSME
Shining Tools₹-₹114-%7-11 NovSME
Mahamaya Lifesciences₹-₹114-%11-13 NovSME
Workmates Core2Cloud₹51₹20425%11-13 NovSME
Gallard Steel₹-₹150-%19-21 NovSME
Shipwaves Online₹-₹12 -%TBASME
Riddhi Display₹-₹100-%TBASME

Disclaimer

  • ऊपर दिए गए अनुमानित आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम उल्लेख विशिष्ट तिथि के लिए मान्य है।
  • हम आईपीओ फॉर्म खरीद और बेच नहीं रहे हैं।
  • ध्यान रहे की शेयर बाजार की स्थितियों के कारण, आईपीओ लिस्टिंग अनुमानित आईपीओ जीएमपी मूल्य से अलग हो सकती है।
  • इस पोस्ट में जो भी आईपीओ जीएमपी दरें दी गयी है वो केवल शिक्षा उद्देश्यों के लिए हैं। आप केवल प्रीमियम मूल्य पर विचार करके आईपीओ की सदस्यता न लें क्योंकि लिस्टिंग से यह रेट बदल भी सकते है। आप जब भी कोई आईपीओ में निवेश करे कृपया करके आईपीओ वाली कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही आईपीओ सब्सक्राइब करें।

IPO में जीएमपी क्या है?

IPO GMP का मतलब है “Initial Public Offering Grey Market Premium”। IPO का GMP indicator उस प्रीमियम को दर्शाता है जो निवेशक ग्रे मार्केट में किसी IPO के शेयरों के लिए भुगतान करने के लिए तैयार हैं, जो उस कंपनी के शेयर के लिए ऑफिशियल स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होने से पहले होता है।

ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक बाजार है जहां IPO के शेयरों की ट्रेडिंग होती है, आपको बता दे की यह बाजार सरकारी नियंत्रण या विनियमनों के तहत नहीं आता है। लोगों को GMP से संकेत मिलता है कि आने वाले IPO में निवेशकों के बीच उसे लेकर कितना उत्साह या मांग है। अगर किसी IPO का GMP ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि निवेशक उस कंपनी के शेयरों के बारे में सकारात्मक सोचते हैं और निवेशक उस आईपीओ को सब्सक्राइब करते है जिसकी वजह से उस आईपीओ की मांग ज्यादा होती है। वही, अगर उस आईपीओ का GMP कम है तो इस से यह पता चलता है की निवेशकों का उस आईपीओ के प्रति नजरिया नकारात्मक है जिसकी वजह से उस आईपीओ को कम सब्सक्राइब किया जाता है।

जब भी कोई निवेशक आईपीओ में निवेश करना चाहता है तो वो सबसे पहले उस आईपीओ का GMP रेट चेक करता है। इसलिए किसी भी आईपीओ के लिए उसका GMP बहुत ही महत्पूर्ण होता है। इस से आईपीओ वाली कंपनी को अपने आईपीओ की परफॉरमेंस के बारे में पता चलता है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी IPO का इश्यू प्राइस ₹100 है और उसका GMP ₹20 है, तो इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में निवेशक उस शेयर के लिए ₹120 (₹100 + ₹20) का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

IPO की लिस्टिंग का मूल्य ग्रे मार्केट द्वारा दिए गए अनुमानित मूल्य से अलग हो सकता है, जो बाजार की स्थिति (बुल/बेयर मार्केट) या कंपनी के शेयरों की मांग पर निर्भर करता है। हमने देखा है कि कुछ IPOs के ग्रे मार्केट प्रीमियम कम थे, लेकिन उनकी लिस्टिंग बहुत ही ज्यादा लाभ के साथ हुई। वहीं, 2021 में कुछ IPOs का ग्रे मार्केट प्रीमियम अधिक था, लेकिन उनकी लिस्टिंग अपेक्षाकृत बहुत ही कम कीमत पर हुई। हालांकि ग्रे मार्केट IPO लिस्टिंग के संभावित लाभ का एक प्रमुख संकेतक हो सकता है, हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे ग्रे मार्केट की दरों को केवल जानकारी के लिए लें और इन आंकड़ों के आधार पर ट्रेडिंग न करें।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या है?

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी भी आईपीओ (IPO) की लिस्टिंग से पहले उसकी डिमांड (माँग) का एक अनौपचारिक (Un-official) अंदाज़ा होता है।

उदाहरण के साथ समझें:

मान लीजिए,

  1. किसी कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस (तय दाम) है: ₹100
  2. उसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) चल रहा है: ₹20

इसका मतलब है: निवेशक उस शेयर को ₹100 के बजाय ₹120 (₹100 + ₹20) में खरीदने को तैयार हैं। यह दिखाता है कि शेयर की बाज़ार में काफी माँग है और उम्मीद है कि यह स्टॉक एक्सचेंज पर ₹120 के आस-पास लिस्ट हो सकता है।

  • ज्यादा GMP = शेयर की ज्यादा माँग है (अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद)।
  • कम या नेगेटिव GMP = शेयर की कम माँग है (कमज़ोर लिस्टिंग की उम्मीद)।

याद रखें: यह एक अनौपचारिक और अनियंत्रित बाज़ार (ग्रे मार्केट) का हिस्सा है, इसलिए यह पूरी तरह से भरोसेमंद नहीं होता।

🔒 कोष्टक रेट (Kostak Rate) क्या है?

यह एक फिक्स्ड (तय) रकम है जिसे एक निवेशक आईपीओ लिस्ट होने से पहले ही अपनी पूरी एप्लीकेशन (आवेदन) को किसी ग्रे मार्केट डीलर को बेचकर लॉक (सुरक्षित) कर लेता है।

उदाहरण:

मान लीजिए, किसी आईपीओ का कोष्टक रेट ₹6,000 चल रहा है।

  • एक निवेशक ₹6,000 में अपनी पूरी एप्लीकेशन बेच देता है।
  • परिणाम: निवेशक को लिस्टिंग से पहले ही ₹6,000 का मुनाफा मिलना तय हो जाता है।
  • अब अगर निवेशक को शेयर मिलते हैं, तो उसे ये शेयर डीलर को देने होंगे। अगर नहीं मिलते, तब भी उसे ₹6,000 मिल चुके होंगे।

यह सौदा निवेशकों को लिस्टिंग के जोखिम (Risk) से दूर रखता है।

🤝 सब्जेक्ट टू सौदा (Subject to Sauda) क्या है?

“यह ग्रे मार्केट में शेयर खरीदने या बेचने का एक ऐसा तरीका है जो दो मुख्य शर्तों पर निर्भर करता है। यह सौदा तभी पूरा होता है, जब निवेशक को आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट (आवंटन) मिल जाए।”

सब्जेक्ट टू सौदा की शर्तें:

  1. अलॉटमेंट (आवंटन) होना ज़रूरी: यह सौदा केवल तभी लागू होता है जब निवेशक को आवेदन (Application) करने पर शेयर मिल जाते हैं। अगर शेयर नहीं मिलते हैं, तो यह सौदा अपने आप रद्द माना जाता है।
  2. जोखिम शामिल: कोष्टक रेट के विपरीत, इसमें मुनाफा या नुकसान फिक्स नहीं होता। लिस्टिंग के समय ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या चल रहा है, उसी के हिसाब से मुनाफा या नुकसान होता है।

Example of Listed IPO Grey Market Premium of IPO 2022 | 2023 | 2024

IPO NamePriceIPO GMPListed
Vraj Iron and Steel₹207₹50₹240
Allied Blenders₹281₹60₹320
Stanley Lifestyles₹369₹160₹499
DEE Piping Systems₹203₹95₹339
Akme Fintrade₹120₹18₹125
Ixigo₹93₹30₹138
Kronox Lab Sciences₹136₹25₹165
Awfis Space₹383₹125₹435
Go Digit₹272 ₹25₹281
Aadhar Housing₹350₹50₹350
TBO TEK₹920₹350₹1426
Indegene₹452₹290₹655
JNK India₹415₹130₹621
Vodafone Idea₹11₹1.40₹11.80
Bharti Hexacom₹570₹90₹755
SRM Contractors₹210₹125₹215
Krystal Integrated₹715₹55₹795
LIC IPO₹949+-₹12₹872
Delhivery₹487+-₹10₹495

Leave a Reply